फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पायलट के विरोध के बीच जयराम रमेश ने दिया CM का साथ, कहा- गहलोत ने कई बड़ी योजनाएं लागू कींं

Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान कांग्रेस में गरमाई राजनीति के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान में कई बड़ी योजनाओं को लागू किया है, जिससे लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सचिन पायलट, जयराम रमेश और अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर मुख्यमंत्री गहलोत के विरोध में उतर आए हैं। रविवार को पायलट ने गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- गहलोत वसुंधरा राजे सरकार में हुए घोटालों और भष्ट्राचार की जांच नहीं करा रहे हैं। इसके विरोध में पायलट ने एक दिन के धरने का भी ऐलान किया है।  

विज्ञापन


इधर, राजस्थान कांग्रेस में गरमाई राजनीति के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गहलोत ने मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान में कई बड़ी योजनाओं को लागू किया है। कई ऐसी नई पहल भी की गई हैं, जिनका लोगों को अच्छा लाभ मिला, जिससे लोग  प्रभावित हैं।  

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पार्टी संगठन के समर्पण और दृढ़ संकल्प से सफलता से संभव हुई थी। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनव में कांग्रेस इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और संगठन के सामूहिक प्रयासों से लोगों से नए जनादेश की मांग करेगी। 
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को जयपुर में अनशन करूंगा
सचिन पायलट ने कहा- पिछली वसुंधरा सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच के लिए ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में मैं 11 अप्रैल को अपनी ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर एक दिन का धरना और अनशन दूंगा। पायलट बोले-पिछली वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच की मेरी मांग है। क्योंकि 6 महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। पायलट ने कहा ये एक दिन का अनशन रहेगा। मैंने प्रशासन को इसके लिए सूचित कर दिया है। मैंने सीएम को चिट्ठियां लिखीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनता में मैसेज देना ज़रूरी है कि कांग्रेस और बीजेपी में मिलीभगत नहीं है। पायलट बोले मैंने कांग्रेस आलाकमान को जो सुझाव दिए, राहुल गांधी को सुझाव दिए, उनमें ये एक यह भी था। पायलट सुबह 11 बजे से अनशन पर बैठेंगे।

गहलोत ने अब तक वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई ?
पायलट ने पूछा-सीएम गहलोत की कांग्रेस सरकार ने अब तक पिछली वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई? यह चिंता की बात है, जबकि मैं दो बार सीएम गहलोत को इसके लिए पत्र लिख चुका हूं। अब चुनाव में 6 महीने बाकी हैं, जनता हमसे यह सवाल पूछ रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन मे यह सवाल है, इसलिए जवाब देना जरूरी है।

मैंने कांग्रेस आलाकमान को भी यह सुझाव दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई
पायलट ने कहा कि मैंने कांग्रेस आलाकमान को भी यह सुझाव दिया था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई या इम्प्लीमेंटेशन नहीं हुआ है। मैंने कहा था राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट करवानी है तो यह काम करना होगा। अब चुनाव में केवल 6-7 महीने का समय बचा है। फिर आचार संहिता लग जाएगी, तो जांच कब करवाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें