सात करोड़ रुपये की कीमत वाला मुर्रा नस्ल का भैंसा 'युवराज' 2016 के जयपुर ग्लोबल एग्रीटेक मीट में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कई मवेशी शो में चर्चा में रहा युवराज नाम का यह भैंसा उस वक्त लोगों की निगाह में आया जब इसके मालिक ने सात करोड़ रुपये में बेचने से मना कर दिया था।
भैंसे के मालिक ने सात करोड़ में बेचने से इंकार यूं ही नहीं किया था। युवराज के मालिक कर्मवीर हरियाण के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। कर्मवीर, युवराज को मवेशी प्रदर्शनियों में ले जाकर और स्पर्म बेचकर हर साल करीब 50 लाख रुपये कमाते हैं।