राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा परीक्षा 2025 के नौ विषयों के परिणाम जारी किए। कुल 1,051 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि कई विषयों में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक स्कूल शिक्षा परीक्षा 2025 के नौ विषयों की मुख्य चयन सूची चरणबद्ध तरीके से जारी कर दी है। आयोग ने तीन दिनों की अवधि में परिणाम घोषित किए। इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों में कुल 1,051 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। हालांकि, कई विषयों में विज्ञापित पदों की तुलना में काफी कम संख्या में अभ्यर्थी सफलता हासिल कर सके।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों का विवरण
आयोग के नतीजों में अलग-अलग विषयों के अनुसार परिणाम भिन्न रहे हैं। कॉमर्स विषय के विज्ञापित 600 पदों के मुकाबले केवल 316 अभ्यर्थी मुख्य सूची में स्थान बना पाए। इसी तरह, अंग्रेजी विषय के 379 पदों के सापेक्ष 344 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल रहे। कृषि विषय में स्थिति बेहद कमजोर रही, जहां 552 पदों के लिए महज 48 अभ्यर्थियों ने ही सफलता हासिल की।
गणित विषय में 17 पदों के मुकाबले 14 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। बायोलॉजी के 103 पदों पर 42 अभ्यर्थियों को सफलता मिली, जबकि ड्राइंग विषय के 252 पदों के सापेक्ष मात्र 12 अभ्यर्थी ही मुख्य सूची तक पहुंच सके।
विज्ञापन
आरक्षित सूची और अन्य विषय
पॉलिटिकल साइंस के 645 पदों के मुकाबले 67 अभ्यर्थी ही अपनी जगह बना पाए। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के दो पदों के लिए आयोग को केवल एक अभ्यर्थी योग्य मिला। दूसरी ओर, हिस्ट्री विषय में शत-प्रतिशत सफलता दर्ज हुई, जहां आयोग ने सभी 207 पदों के लिए 207 अभ्यर्थियों का चयन किया।
आयोग नौ विषयों के मुख्य परिणाम घोषित करने के बावजूद छह विषयों की आरक्षित सूची जारी नहीं कर सका। कई विषयों में निर्धारित पदों की संख्या से बेहद कम अभ्यर्थी उत्तीर्ण होने के कारण सीटें खाली रहने की स्थिति बन गई है।