फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएससी: प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; 15 को दो पारियों में इम्तिहान

Thu, 12 Nov 2026 09:25 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा 2025 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 15 नवंबर को दो पारियों में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचना और मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। आयोग यह परीक्षा 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो पारियों में आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है, जिसकी सूचना एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गई थी।
विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान का पहला प्रश्न-पत्र होगा। दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सोशल वर्क और कानून विषय का दूसरा प्रश्न-पत्र होगा। आयोग ने दोनों प्रश्न-पत्रों में उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है।

 
Trending Videos

प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश-पत्र लिंक के माध्यम से अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करके प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपने एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध भर्ती पोर्टल लिंक की मदद से भी अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश-पत्र पर दिए गए विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

केंद्र प्रवेश के नियम और पहचान पत्र
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच और पहचान प्रक्रिया के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। तय समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें ताकि तलाशी और अन्य औपचारिकताओं के कारण उनकी परीक्षा न छूटे।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड रंगीन प्रिंट में साथ लाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या धुंधली है, तो परीक्षार्थी मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। पहचान पत्र पर नवीनतम स्पष्ट फोटो होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन

नकल रोकने को सख्त कानून लागू
आयोग ने परीक्षार्थियों को किसी भी दलाल, मध्यस्थ या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की सख्त चेतावनी दी है। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो अभ्यर्थी इसकी सूचना साक्ष्य के साथ आयोग के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0145-2635200, 0145-2635212 या 0145-2635255 पर दे सकते हैं। परीक्षा में नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत दोषी पाए जाने पर उम्रकैद, 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना और चल-अचल संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें