फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर-जोधपुर हाइवे पर तीन करोड़ का सोना लूटा

Fri, 21 Oct 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर-जोधपुर सड़क मार्ग पर खारिया मीठापुर के निकट बुधवार देर रात वाहन सवार हथियार बंद लुटेरों ने तीन करोड़ रुपये के दस किलो सोने की लूट की। एक व्यवसायी के यहां काम करने वाले तीन कर्मचारी जयपुर से जोधपुर सोना ले जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जोधपुर की हिमांशु बुलियन फर्म के लिए जयपुर से हमेशा सोना लाया जाता है। कर्मचारी इनोवा कार में सोना ला रहे थे कि खारिया मीठापुर के निकट तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए हथियारों से लैस दर्जनभर लुटेरों ने कार रुकवा दी और हमला कर दिया। 

दो कर्मचारी कार ls निकलकर भागने में कामयाब हो गए, लेकिन लुटेरों ने कार चला रहे कर्मचारी को बंदी बनाकर सोना लूट लिया। लुटेरों ने सोने को अपनी कारों में रख लिया और फरार हो गए। जोधपुर के कई व्यापारी जयपुर से सड़क मार्ग से बड़ी मात्रा में सोना लेकर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें