जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादी हमले में शहीद हुये घनश्याम गुर्जर को रविवार को राजस्थान में दौसा जिले के उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।
शहीद घनश्याम गुर्जर का पार्थिव शरीर सुबह जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया और उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। शहीद को सशस्त्र बल एवं सेना के जवानों ने सशस्त्र सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
बता दें कि सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी में कार्यरत घनश्याम गुर्जर हाल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। बीते 14 अक्टूबर की शाम श्रीनगर के जकूरा में आतंकवादियों द्वारा घात लगा कर किये गये हमले में घनश्याम गुर्जर शहीद हो गये।