फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोग घायल, गंभीर हालत में दो को जयपुर किया रेफर

Tue, 06 Jun 2023 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सवाई माधोपुर में एक रोडवेज बस ने कार सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी क्षेत्र में गंगापुर-नादौती सड़क मार्ग पर एक रोडवेज बस ने बलेनो कार को टक्कर मार दी। हादसा धावई का पुरा गांव पास हुआ, जिसमें  कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को गंगापुरसिटी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया। बाकी अन्य लोगों का इलाज  अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ी खेमपुर नादौती निवासी एक परिवार बलेनो कार से गंगापुरसिटी से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान गंगापुरसिटी-नादौती मार्ग पर धावई का पूरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी।

हादसे में बलेनो कार में सवार आधा दर्ज लोग घायल हो गए। घायलों में नारायण शर्मा, नरेंद्र, पवन, अनिता, मोना और कल्ली शर्मा शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए गंगापुरसिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नारायण शर्मा और कल्ली को जयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें