फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Churu: कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 2 सगे भाई गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Mar 2022 12:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
चूरू में सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चूरू के तारानगर में सड़क हादसे में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दो भाई गौशाला से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर्स ने दोनों घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें चूरू के लिए रेफर कर दिया। तारानगर पुलिस थाने के एएसआई हनुमान सिंह ने बताया कि तलवाड़ा निवासी कालूराम (45) और हनुमान (40) साल चंगोई की गौशाला में काम करने आए हुए थे। रविवार दोपहर किसी काम को लेकर दोनों भाई चंगोई से बाइक पर तलवाड़ा जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को पुलिस ने तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को चूरू के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनों घायलों को इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें