सीएम गहलोत ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में ईनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है।
इनामी राशि ये बढ़ाई
प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर सीएम के निर्देश पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रुपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रुपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रुपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रुपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।
अधिकारी स्तर पर इनामी राशि में बढ़ोतरी
अधिकारी पहले अब
DGP 1 लाख 5 लाख
ADG 50 हजार 1 लाख
पुलिस रेंज IG 10 हजार 50 हजार
जिला SP 5000 25000