फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: आयोग ने जारी की कृषि अनुसंधान अधिकारी संवीक्षा परीक्षा की मॉडल आंसर-की, तीन फरवरी तक दाखिल करें आपत्ति

Tue, 31 Jan 2023 10:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग के उपसचिव सुनील रांका ने बताया कि 29 से 30 अगस्त 2022 आयोजित कृषि अनुसंधान अधिकारी संवीक्षा परीक्षा की मॉडल आंसर-की जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022 के तहत एग्रीकल्चर केमिस्ट्री, एग्रोनॉमी, प्लांट पैथोलॉजी, हॉर्टिकल्चर एवं एंटोंमोलॉजी विषय की मॉडल आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के उपसचिव सुनील रांका ने बताया कि 29 से 30 अगस्त 2022 तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्धारित शुल्क के साथ एक फरवरी से तीन फरवरी 2023 तक कोई भी अभ्यर्थी आंसर-की के संबंध में अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

विज्ञापन


आयोग के उपसचिव सुनील रांका ने बताया कि आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क 100 रुपये सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति की नहीं होगी सुनवाई
आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


आपत्ति केवल ऑनलाइन ही स्वीकार
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। न्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक एक से तीन फरवरी 2023 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.inपर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें