फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के जिद लिए वो बच्चा फांसी पर झूल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। वो इस बात से खफा था कि उसके पिता ने उसे मोबाइल दिलाने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


वो इस बात ये भी खफा था कि उसके दोस्तों के पास मोबाइल और कंप्यूटर थे जबकि उसके पास नहीं थे। मामला सोडाला इलाके के शैलेशपुरा शिव कॉलोनी का है।

पुलिस के मुताबिक आठवीं क्लास में पढ़ने वाले इस लड़के का नाम रवि कुमार था। रवि एक सरकारी स्कूल में पढ़ता था।

स्कूल नहीं जा रहा था

उसके पिता दिलीप सिंह टेलर का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि रवि पिछले तीन दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। उसने अपने पिता से कहा था कि स्कूल बंद हैं लेकिन उसके पिता को पता चल गया कि वो झूठ बोल रहा था।

इस पर रवि के पिता ने उसे जबरन स्कूल भेजना चाहा। उसने कहा कि चाय वो बनाएगा, वो रसोई में गया और बेल्ट से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कई सवाल हैं पुलिस के सामने

पुलिस के मुताबिक लड़के ने कई बार अपने पिता से मोबाइल के लिए जिद की थी लेकिन पिता ने इंकार कर दिया था।

दोष किसें दें? एक पिता को जो अपनी गरीबी के कारण बेटे को मोबाइल नहीं दिला पाया या उस बेटे को जिसने मोबाइल के लिए जान दे दी?

सवाल कई हैं और पुलिस जवाब ढूंढ रही है लेकिन सच तो यही है कि बेटे की मौत ने तोड़ दिया है पिता को और पूरे परिवार को भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें