फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीए चुनाव में क्या नेतापुत्र होंगे मैदान में? जानिए किन मंत्री-विधायकों के बेटों के नाम चर्चा में

Wed, 23 Sep 2026 03:36 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में मंत्री-विधायकों और पूर्व नेताओं के बेटों के नाम दावेदारों में चर्चा में हैं। नामांकन प्रक्रिया जारी है, 29 सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
आरसीए कार्यलय - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में इस बार कई राजनीतिक परिवारों से जुड़े युवा चेहरों की दावेदारी चर्चा में है। मंत्री, विधायक और पूर्व मंत्रियों के बेटे क्रिकेट प्रशासन के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। बुधवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में दौसा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल कर इतिहास रच दिया। वह RCA के चुनावी इतिहास में किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाली पहली महिला बनी हैं।

विज्ञापन

RCA चुनाव में राजनीतिक परिवारों से जुड़े सात नाम खास तौर पर चर्चा में हैं। इनमें विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव, पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय खींवसर और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह शामिल हैं।
इसी तरह मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय के बेटे प्रेम प्रताप मालवीय और मंत्री ओटाराम देवासी के बेटे विक्रम देवासी के नाम भी RCA चुनाव से जोड़े जा रहे हैं।

विधायक भी जिला क्रिकेट संघों से जुड़े

RCA चुनाव में केवल राजनीतिक परिवारों के वारिस ही नहीं, बल्कि मौजूदा विधायक भी जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी या सदस्य के तौर पर जुड़े हैं। भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और दर्शन सिंह गुर्जर जिला क्रिकेट संघों से जुड़े हैं। वहीं कांग्रेस विधायक रतन देवासी और रोहित बोहरा भी क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय हैं।

विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्व मंत्री हेमंत मीणा का नाम भी RCA की चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सदस्यों में शामिल है।

पहली बार महिला दावेदारी

दौसा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में महिलाएं अब खिलाड़ी के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं, इसलिए प्रशासन और प्रबंधन में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। उन्होंने महिला क्रिकेटरों और युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

29 सितंबर को मतदान

RCA चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 सितंबर तक चलेगी। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 28 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन शाम छह बजे अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होगी।
29 सितंबर को RCA एकेडमी, जयपुर में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होगी। अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर को शाम पांच बजे जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें