फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result: डूंगरपुर की नैंसी ने कला संकाय में हासिल किया 99.40 प्रतिशत, आईएएस बनने का लक्ष्य; जानें

Thu, 22 May 2025 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

RBSE 12th Result: अमर उजाला से बातचीत में नैंसी ने कहा कि वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने अर्थशास्त्र के शिक्षक मुकेश कुमार को दिया। साथ ही अपने माता-पिता और अन्य गुरुजनों के मार्गदर्शन को भी इसका प्रमुख आधार बताया।
विज्ञापन
नैंसी कलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने 12वीं कक्षा का कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। इसमें डूंगरपुर जिले के गुरुकुल सेंट्रल एकेडमी की कला वर्ग की छात्रा नैंसी कलाल ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह पूरे राजस्थान में इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रही है। अमर उजाला से बातचीत में उदयपुर जिले की खेरवाड़ा तहसील के सरेरा गांव की मूल निवासी नैंसी ने कहा कि वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने अर्थशास्त्र के शिक्षक मुकेश कुमार को दिया। साथ ही संस्थान के संस्थापक शरद जोशी, अपने माता-पिता और अन्य गुरुजनों के मार्गदर्शन को भी इसका प्रमुख आधार बताया। नैंसी के पिता ईश्वरलाल कलाल सरेरा गांव में ही हार्डवेयर की एक दुकान करते हैं तथा उनकी मां भावना गृहिणी है। उसने बताया कि वह नियमित रूप से 6 घंटे का अध्ययन करती रही, जिसका परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट में हुआ आउट, जानें लड़के और लकड़ियों में किसने मारी बाजी?
विज्ञापन


पिछले वर्ष का प्रदर्शन 
2024 के परिणामों पर नजर डालें तो तीनों संकायों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। वाणिज्य संकाय में 26,622 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 98.95% पास हुए थे। लड़कियों का सफलता प्रतिशत 99.51% जबकि लड़कों का 98.66% रहा। कला संकाय सबसे बड़ा संकाय रहा, जिसमें 5.78 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 96.88% विद्यार्थी सफल रहे। लड़कियों की सफलता दर 97.86% और लड़कों की 95.80% रही। विज्ञान संकाय में 2.60 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, और पास प्रतिशत 97.73% रहा। इसमें भी लड़कियों का प्रदर्शन 98.90% के साथ बेहतर रहा, जबकि लड़कों का 97.08% रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें