राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बुधवार, 28 मई को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष प्रदेशभर से लगभग 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से जुड़कर परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इससे पहले 22 मई को बोर्ड ने 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) कक्षाओं के परिणाम घोषित किए थे।
बोर्ड सचिव ने दी विस्तृत जानकारी
बालोतरा के पंकज पालीवाल की ऐतिहासिक उपलब्धि
इस बार का परीक्षा परिणाम बालोतरा जिले के लिए गर्व का क्षण लेकर आया। भगवती बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोतरा के छात्र पंकज पालीवाल ने 98.33% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंकज की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, विद्यालय, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।
अनुशासन, समर्पण और प्रेरणा की मिसाल है पंकज
विद्यालय में मनाया गया जश्न
परीक्षा परिणाम आते ही भगवती बाल निकेतन स्कूल में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्कूल प्रांगण में छात्र और शिक्षक एकत्र हुए, लड्डू बांटे गए और पंकज को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पंकज को एक आदर्श छात्र बताते हुए कहा कि पंकज न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि उनका आचरण, व्यवहार और अनुशासन भी प्रेरणादायक रहा है। हमें उन पर गर्व है।
परिवार के लिए गौरव का क्षण