फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर में फिल्म से सीखकर शव ठिकाने लगाया, पुलिस ने जले हुए बालों के DNA से आरोपी को पकड़ा

Wed, 28 May 2025 09:15 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: पुलिस पूछताछ में रमेश लोहार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए वृद्धा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘दृश्यम’ जैसी थ्रिलर फिल्मों से प्रभावित था और उन्हीं की तर्ज पर इस वारदात की योजना बनाई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ और थ्रिलर फिल्मों से प्रेरित होकर एक युवक ने लूट की नीयत से 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर शव को जला दिया। करीब दो महीने की गहन जांच और तकनीकी सुरागों के बाद पुलिस ने इस रहस्यमयी वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, फतहनगर क्षेत्र की रहने वाली चांदीबाई (70) 22 फरवरी 2025 को लापता हो गई थीं। अगले दिन, यानी 23 फरवरी को परिजनों ने फतहनगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को लूट और हत्या की आशंका हुई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

SP के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी प्रक्रिया में पुलिस की नजर रमेश लोहार नामक युवक पर गई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में रमेश लोहार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए वृद्धा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘दृश्यम’ जैसी थ्रिलर फिल्मों से प्रभावित था और उन्हीं की तर्ज पर इस वारदात की योजना बनाई।

विज्ञापन


पढ़ें; ट्रेलर में चावल की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने 269 कॉर्टन किया जब्त; 2 गिरफ्तार

रमेश ने बताया कि 22 फरवरी को गांव में शादी समारोह होने के कारण चांदीबाई अपने घर में अकेली थीं। वह चोरी की नीयत से उनके घर में घुसा था, लेकिन जब चांदीबाई ने विरोध किया तो उसने लोहे की छड़ से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरी में भरकर बाइक से एक सुनसान जगह ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया।

लूटे गए गहनों को बेचा, कुछ छिपाए

घटना को अंजाम देने के बाद रमेश ने मृतका के कुछ गहनों को बेच दिया, जबकि बाकी गहने और नकदी पास ही एक जगह छिपा दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए अवशेष, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन, लोहे की छड़ और जले हुए गहनों के टुकड़े बरामद किए हैं।

डीएनए रिपोर्ट से हुई शव की पहचान

शव की पहचान की पुष्टि एफएसएल टीम द्वारा किए गए डीएनए परीक्षण से हुई। मृतका के बालों और जले हुए अंगों के अवशेषों का मिलान घटनास्थल से बरामद सामग्री से हुआ, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह शव चांदीबाई का ही था। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश लोहार पूर्व में एक दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में उसी मामले में न्यायिक ट्रायल का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें