फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर इंजीनियर ने किया रेप

Tue, 14 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या की खबरों के बीच रेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। कोलकाता निवासी छात्रा कोटा में हॉस्टल में रहते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


उदयपुर के युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने पांच महीने तक उसका शोषण किया और जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस बीच युवक दूसरी लड़की से शादी की तैयारियां करने लगा। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस के अनुसार दस महीने पहले फेसबुक के जरिए 17 वर्षीय पीड़िता की पेशे से इंजीनियर उदयपुर निवासी कृष्णवीर से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। छात्रा का आरोप है कि कृष्णवीर ने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार किया। फिर कृष्णवीर कोटा के विज्ञान नगर के हॉस्टल में और दो बार जयपुर में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन


गर्भवती होने के बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने कृष्णवीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें