अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए रेलवे यात्रा करने वाले फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ कोटा में सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हो गया है।
शाहरुख खान रईस के प्रमोशन के लिए रेल यात्रा करते हुए 24 जनवरी की सुबह कोटा पहुंचे थे।
यहां उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ को सम्भालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस भीड़ और भगदड़ में स्टेशन के ट्राॅली वेंडर को विक्रम सिंह को चोट लगी और उसकी ट्राॅली गिर गई। विक्रम सिंह ने ही रेलवे कोर्ट में अपील की थी और इस अपील पर ही रेलवे कोर्ट ने रेलवे पुलिस को शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।
अपील में आरोप लगाया गया कि शाहरुख जब कोटा स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने ट्रेन के दरवाजे पर खडे़ होकर अपने प्रशंसकों की ओर से कुछ उपहार फेंके थे। इन्हें पकड़ने के लिए प्रशंसकों में भगदड़ मच गई और इसी भगदड़ में विक्रम सिंह की ट्राॅली गिर गई और उन्हे चोट भी लगी। भगदड़ के कारण स्टेशन के वीआईपी गेट का कांच भी टूट गया।
शाहरुख कुछ देर यहां रू़कते तो और बड़ा हादसा हो सकता था। मामला दर्ज करने का आदेश कोटा रेलवे पुलिस को मिल गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।