फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में सगी बहनों के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना दो युवकों ने की दरिंदगी

Sun, 11 Dec 2022 02:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर दोनों बहनों को लगातार बुलाकर दुष्कर्म करते। एक दिन पिता की आधी रात को नींद खुली तो छोटी बेटी गायब मिली। बेटी लौटी तो उसने अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पहले बड़ी बहन का दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर छोटी बहन को जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। फिर युवक अपने दोस्त के साथ दोनों बहनों को ब्लैकमेल करने लगे।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए नापासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक ने पहले बड़ी बहन को बहला-फुसला कर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। फिर उसकी सगी छोटी बहन को भी अपने जाल में फांसा और उससे अपने दोस्त की पहचान करवा दी, जिससे दोस्त ने भी  पीड़िता की छोटी बहन से बलात्कार कर उसका वीडियो और फोटो खींच लिए। इसके बाद दोनों दोस्त जब चाहे उन्हीं वीडियो-फोटो के दम पर दोनों बहनों को जब-तब बुलाते और मौका देख कर उनके साथ बलात्कार करते। इतना ही नहीं, इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मार देने की भी धमकी दे रहे थे। नतीजे में दोनों नाबालिग लड़कियां इतनी डर गईं कि उन्होंने घर पर भी कुछ नहीं बताया।

सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि दो पीड़िताओं का मेडिकल कराया गया है। अब दोनों बहनों के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए जाने हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि एक दिसंबर की रात को घर के सभी लोग कहीं गए हुए थे। ढाणी में छोटी बेटी और उसके दादा-दादी और लड़की का पिता मौजूद था। आधी रात को पिता की आंख खुली, तो छोटी बेटी ढाणी में नहीं थी। उसकी तलाश की। काफी देर बाद बेटी ढाणी में आई, तो उससे जब पूछताछ की तो डरते-डरते उसने सारी बात बताई।

विज्ञापन

छोटी बहन ने खोला राज
बेटी ने बताया कि एक आरोपी उसे बुलाकर दुष्कर्म  करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया है। अश्लील वीडियो के आधार पर दो दोस्त दोनों बहनों से दरिंदगी करते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें