फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता से साढ़े तीन साल से थे नागर के शारीरिक संबंध

Sat, 26 Oct 2013 08:39 PM IST
अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को शनिवार सुबह सीबीआई मामलों की विशेष अदालत ने 29 अक्टूबर तक पूछताछ के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। नागर को शुक्रवार शाम सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नागर ने सीबाआई के समक्ष कबूल किया है कि पीड़िता से गत साढ़े तीन साल से सहमति पूर्वक शारीरिक संबंध थे।

नागर ने सीबीआई से अपना नार्को टेस्ट कराने का आग्रह भी किया है। नागर को इस मामले में 38 दिन बाद गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि नागर की डीएनए रिपोर्ट जांच एजेंसी को मिल चुकी है।

सीबीआई के उपमहानिरीक्षक मधुप तिवारी और पुलिस अधीक्षक जावेद सिराज की उपस्थिति में जांच एजेंसी से जुडे़ अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को खोला और उसका अध्ययन किया जिसमें नागर की ब्लड रिपोर्ट और पीड़िता की ओर से दिए गए कपडों पर लगे सीमन एक पाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें