फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस, धरने पर बैठे परिजनों से BJP सांसद दीया कुमारी और किरोड़ीलाल ने की मुलाकात

Wed, 19 Apr 2023 11:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रामप्रसाद मीणा आत्महत्या मामले में मृतक के परिजन धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को भाजपा सांसद दीया कुमारी और किरोड़ीलाल मीणा ने परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सांसद दीया कुमारी ने परिजनों से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में चांदी की टकसाल निवासी रामप्रसाद मीणा आत्महत्या मामले में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मृतक के परिजनों से बुधवार को राजसमंद सांसद दीया कुमारी और राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने धरना स्थल पर मुलाकात की और परिवार को ढांढस बंधाया। 

विज्ञापन


सांसद दीया कुमारी ने मृतक के परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सांसद दीया कुमारी ने कहा रामप्रसाद मीणा के पास जमीन का पट्टा था और वे उस पर अपना मकान बनाना चाहते थे। जिस नगर निगम ने पट्टा जारी किया, वही उनको अपना मकान बनाने से रोक रहा था। ऐसा भूमाफिया और अफसरों की मिलिभगत के बिना संभव नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब परिवार के साथ अन्याय हो रहा था, तब जनप्रतिनिधि तमाशा देख रहे थे 
सांसद दीया कुमारी ने आगे कहा राजधानी जयपुर में जब सरकार की नाक के नीचे एक गरीब परिवार के साथ अन्याय हो रहा था, तब जनप्रतिनिधि तमाशा देख रहे थे। सांसद ने पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर मृतक के परिवार को शीघ्र न्याय एवं सहायता प्रदान करे। राज्य सरकार इस ओर ध्यान दें कि प्रदेश में ऐसी शर्मनाक घटना की पुनरावृति न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें