फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रामदेवरा मेले में लगेगा नेत्र कुंभ; 1.25 लाख मरीजों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे, दवा और इलाज

Thu, 12 Jun 2025 08:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के रामदेवरा मेले में इस साल सक्षम संस्था और अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा 1 अगस्त से 2 सितंबर तक 33 दिवसीय विशाल नेत्र कुंभ शिविर आयोजित किया जाएगा
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के सहयोग से जयपुर की गैर सरकारी संस्था सक्षम एवं अन्य संस्थाओं द्वारा इस वर्ष रामदेवरा मेले के अवसर पर विशाल नेत्र कुंभ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 अगस्त से 2 सितंबर तक कुल 33 दिनों तक चलेगा, जिसमें करीब 1.25 लाख नेत्र रोगियों की जांच, मुफ्त दवा व चश्मा वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


6 एकड़ क्षेत्र में 7 जर्मन हैंगर टेंट्स में बनेगा शिविर परिसर
शिविर को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए 6 एकड़ भूमि पर 7 जर्मन हैंगर टेंट्स लगाए जाएंगे। इन टेंट्स में 50 ओपीडी कक्ष, चश्माघर, रिसेप्शन हॉल, चिकित्सकों और स्टाफ के लिए आवासीय एवं भोजन व्यवस्था की जाएगी।

रोजाना 4 से 5 हजार मरीजों की होगी नेत्र जांच
सक्षम संस्था के अनुसार शिविर में हर दिन 4,000 से 5,000 मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जिन मरीजों को जरूरत होगी उन्हें मुफ्त दवाएं और चश्मे मौके पर ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 13 को आएंगे बांसवाड़ा, व्यापक स्तर पर हो रही तैयारियां

मोतियाबिंद और जटिल मामलों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था
जिन मरीजों को मोतियाबिंद या किसी अन्य जटिल नेत्र रोग का ऑपरेशन चाहिए, उनके लिए नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में रोजाना 20 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 50 ऑप्टोमेट्रिस्ट, और करीब 300 स्वयंसेवी कार्यकर्ता सेवाएं देंगे ताकि शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
विज्ञापन


अब तक 4.86 लाख मरीजों की हो चुकी है नेत्र जांच
सक्षम संस्था ने इससे पहले भी रामदेवरा सहित अन्य मेलों में सफल नेत्र कुंभ शिविर आयोजित किए हैं। संस्था के अनुसार अब तक 4.86 लाख लोगों की नेत्र जांच, 3.56 लाख लोगों को चश्मों का वितरण, और 40 हजार से अधिक नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें