फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो ने खोली बाबा रामदेव की पोल, बातचीत रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेधन के खिलाफ मुहिम चलाने का दावा करने वाले योगगुरू बाबा रामदेव का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद उन पर तमाम सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ये है कि उनसे जवाब देते नहीं बन रहा और हमेशा उनके समर्थन में रहने वाली बीजेपी भी ठीक से जवाब नहीं दे पा रही है।

बाबा का ये वीडियो तब बना जब वो राजस्थान के अलवर में एक बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार के लिए गए थे।

आखिर क्या था पूरा मामला

अलवर के बीजेपी उम्मीदवार महंत चांदनाथ के समर्थन में प्रचार के लिए गए थे बाबा रामदेव। उनको कोई अंदाजा भी नहीं था कि वो कितनी बड़ी मुश्किल में फंसने जा रहे हैं।

प्रेस कांफ्रेंस होनी थी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माइक सामने रखे थे और तभी बीजेपी उम्मीदवार ने बाबा से बात करनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि," पैसों के लेन-देन में आजकल बड़ी परेशानी हो रही है, तमाम पैसा पकड़ा जा रहा है, हमारा भी कुछ पकड़ा गया है।"

तो ये कहा था रामदेव ने

महंत की बात के जवाब में रामदेव ने कहा कि," बावले हो क्या? यहां ये सब बात मत करो।"

बाबा ने बीजेपी उम्मीदवार को चुप रहने को कहा और बड़े ही अंदाज में मुस्कुराए लेकिन तब तक ये सभी आवाजें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माइकों तक पहुंच गई थीं।

और साथ ही ऑन कैमरों में कैद हो गई ये पूरी कहानी जिसके सामने आने के बाद विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं रामदेव।

बोलती ही बंद हो गई

बाबा रामदेव से जब इस बारे में पूछा गया तो वो कोई जवाब नहीं दे पाए। वे सिर्फ इतना कहते रहे कि,"ऐसा कुछ नहीं है, कोई बात नहीं है, कुछ हुआ ही नहीं है।"

बीजेपी उम्मीदवार महंत भी मीडिया के कैमरों पर बस यही बोल पाए," ये सब आपकी ही कल्पना है, हमें तो ऐसा कुछ बोला ही नहीं तो रिकॉर्ड कहां से होगा।"

अब इसके बाद विरोधियों ने साध लिया है बीजेपी उम्मीदवार और काला धन वापसी का झंडा उठाने वाले रामदेव पर निशाना।

कांग्रेस का वार, बचाव में बीजेपी

कांग्रेस की ओर से बोलते हुए मीम अफजल ने कहा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद बाबा रामदेव का सच जनता के सामने आ गया है और लोगों को पता चल गया है कि बाबा रामदेव की यही सच्चाई है।

इस पूरे मामले पर बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनावी खर्च भी बढ गया है और शायद इसी पर वो सलाह ले रहे होंगे। बाकी तो मुझे कुछ पता नहीं है अभी।
विज्ञापन

देखिये वो विवादास्पद वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें