विवादास्पद बयानों के चलते सुर्खियों में रहनेवाली कलाकार राखी सावंत ने दावा किया है कि उनके पास शीना मार्डर मामले में अहस सबूत हैं, जिससे हत्या का रहस्य सुलझ सकता है। उन्होंने कहा कि इंद्राणी से उनके पिछले आठ साल से अच्छे संबंध हैं और वे इंद्राणी को पुलिस और मीडिया दोनों से बेहतर जानती हैं।
राखी कांग्रेस के पूर्व सांसद महेश जोशी के जन्म दिन पर सोमवार को जयपुर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ करेगी, तो वे ये सबूत पुलिस को सौंप देंगी।
राखी ने बताया कि वे टीवी प्रोग्राम के दौरान इंद्राणी के सम्पर्क में आई थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व पतियों के बारे में खुलासा करने की धमकियां देते हुए शीना उल्टा अपनी मां इंद्राणी को ब्लैकमेल करती थी, लेकिन इंद्राणी ये हत्या नहीं कर सकतीं।