फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2022: तीन बसों में कांग्रेस विधायक डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना, विशेष विमान से जाएंगे जयपुर 

Thu, 09 Jun 2022 03:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर पहुंचने के बाद सभी विधायकों को लीला होटल ले जाएगा। रात में विधायकों का वोटिंग के लिए एक बार फिर से मॉक पोल कराया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक जयपुर रवाना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उदयपुर के होटल ताज अरावली से तीन बसों के माध्यम विधायक डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 115 विधायकों को विशेष विमान से उदयपुर से जयपुर ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सभी विधायकों को लेकर विशेष विमान जयपुर के लिए 4:20 पर रवाना होगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत भी विशेष विमान से ही विधायकों के साथ जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर के होटल लीला में विधायकों को रखा जाएगा। जहां पर रात को डिनर के समय वोटिंग के लिए मॉक पोल किया जाएगा। जयपुर में महेश जोशी को लीला होटल की जिम्मेदारी मिली है। जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए विधायक तीन बसों से ही विधानसभा पहुंचेगे। तीन उम्मीदवारों के लिए तीन बस निर्धारित की गई है और उसी के अनुसार विधानसभा रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें