केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।
- फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव का नाथद्वारा दौरा रहा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने पुश्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। केन्द्रीय मंत्री यादव ने श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के संध्या आरती झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव श्रीमहाप्रभुजी की बैठक पहुंचे, जहां मंदिर परम्परानुसार मंदिर के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उनकों उपरना व रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के अनिल सनाढ्य व सचिव लीलाधर पुरोहित भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद केन्द्रीय मंत्री मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है व देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की है।
केन्द्रीय मंत्री के दौरे के दौरान मंदिर में कलेक्टर बालमुकुंद असावा, एसपी मनीश त्रिपाठी, उपखण्ड अधिकारी, डीएफओ वन विभाग और भाजपा अध्यक्ष प्रवीण जोशी, युवामोर्चा अध्यक्ष कपिल उपाध्याय, शम्भू शर्मा, कमलेश अजमेरा, सीपी धींग, पंकज लोढ़ा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।