नाथजी मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने की MP सीएम से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
84 बैठक और पृथ्वी परिक्रमा की जानकारी साझा की
भेंटवार्ता के दौरान विशाल बावा ने मुख्यमंत्री से पुष्टिमार्ग के आध्यात्मिक पक्ष, 84 बैठक जी के महत्व तथा आचार्य चरण द्वारा की गई पृथ्वी परिक्रमा जैसे ऐतिहासिक तथ्यों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पुष्टिमार्ग जनमानस को भक्ति, समर्पण और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करता है। इस दौरान विशाल बावा ने सीएम यादव को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पधारने का आमंत्रण भी दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर भावना मौत मामला: आरोपी की पत्नी ने और उलझाई हत्या या आत्महत्या की गुत्थी, SIT जांच में खुल सकते हैं राज
इंदौर में की थी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात
इससे पहले विशाल बावा ने मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इंदौर में मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने भी उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान धर्म और समाजसेवा के समन्वय पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से भेंट के अवसर पर अंजन शाह, श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य सहित अन्य सेवकगण भी उपस्थित रहे।