फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: शेरसिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, दो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Tue, 01 Jul 2025 08:44 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

कांकरोली में हुए शेरसिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को माउंट आबू से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में तीन आरोपी शामिल थे, जिनमें से दो को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
विज्ञापन
शेरसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में प्रतापपुरा ब्रिज पर हुए सनसनीखेज शेरसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामसिंह को पुलिस ने सोमवार को माउंट आबू से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने रामसिंह सहित तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी रामसिंह को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों दुर्गाप्रसाद और शौकीन कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


थाना अधिकारी हंसराम सीरवी ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहा रामसिंह पिछले सात दिनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई और खुफिया तंत्र की मदद ली गई, जिसके बाद सोमवार को माउंट आबू से उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में स्थानीय आबू पर्वत पुलिस की सहायता ली गई।

ये भी पढ़ें: Dholpur News: रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, बालिका की हालत गंभीर
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 जून को आमेट क्षेत्र के खाकरमाला निवासी शेरसिंह की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस निर्मम हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे, जिसमें से दो को कांकरोली पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य साजिशकर्ता रामसिंह तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी रामसिंह से हत्या के कारणों और घटना की साजिश को लेकर गहन पूछताछ करेगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया था और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी, जिसमें अब सफलता मिलती नजर आ रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें