फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand Crime: ब्रिज पर मिला युवक का शव, पुलिस को हत्या की आशंका; इलाके में फैली सनसनी

Tue, 24 Jun 2025 09:27 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक युवक भीलवाड़ा की ओर से बाइक पर आ रहा था, तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार में सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा फोरलेन हाईवे स्थित प्रतापपुरा ब्रिज पर मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कांकरोली थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

थाना अधिकारी हंसराम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

विज्ञापन


पढ़ें: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर आक्रोश, भीम सेना ने धरना देकर की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

टक्कर मारकर की गई गला रेतकर हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक युवक भीलवाड़ा की ओर से बाइक पर आ रहा था, तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार में सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कांकरोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरके जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान शेरसिंह पुत्र धापूसिंह निवासी खाकरमाला, आमेट के रूप में हुई है।

सुनसान ब्रिज पर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

घटना के समय प्रतापपुरा ब्रिज पर मरम्मत कार्य चल रहा था। दोपहर के वक्त मजदूर खाना खाने के लिए ब्रिज के नीचे और आस-पास की छांव में चले गए थे। मौके पर औजार और मशीनें वहीं पड़ी थीं। तभी सुनसान मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

जिलेभर में नाकाबंदी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मृतक के संबंधों, आपसी रंजिश और दुश्मनी की जांच की जा रही है। पुलिस टीम प्रतापपुरा ब्रिज और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें