घटना को लेकर समाज के लोगों में तनाव बना हुआ है
- फोटो : अमर उजाला
राजसमंद जिला मुख्यालय के राजनगर क्षेत्र में मंगलवार को समुदाय विशेष का युवक, एक लड़की को भगा ले गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। फिर आक्रोशित लोगों ने शहर के कलालवटी चौराहे पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद मौके पर राजनगर पुलिस थाने का जाब्ता पहुंचा और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करवाया। उसके बाद आक्रोशित समाज के लोग और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी राजनगर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।