फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर, बस सहित चार वाहनों को लिया चपेट में, बाल-बाल बचे राहगीर

Tue, 25 Feb 2025 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। बस सहित चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान राहगीर बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले में नाथद्वारा नगर के बस स्टैंड पर एक ट्रेलर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया और रोड पर चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां खड़े राहगीर और वाहन मालिक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, नाथूवास की तरफ से आ रहे ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल हो गया और सामने चल रही बस से टकरा गया। इस दरमियान बस आगे चल रहे लोडिंग टेंपो से भिड़ गया। वहीं, ट्रेलर आगे बढ़ता हुआ बस स्टैंड तक आ पंहुचा। यहां उसने एक कार और बाइक को टक्कर मार दी। ट्रेलर की रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

बता दें कि पूर्व में भी इस जगह पर कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक गई है। लेकिन प्रशासन द्वारा भारी वाहनों को नगर में आने से नहीं रोका जाता है, जिससे सदैव बड़े व भारी वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें