फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 12th Result: 3 किमी पैदल पढ़ाई, फिर 98% से ज्यादा अंक, माया की कहानी सबके लिए है प्रेरणा

Tue, 31 Mar 2026 09:14 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

RBSE 12th Result: राजसमंद जिले ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कला संकाय में 98.70% परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, वहीं साइंस में भी चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
राजसमंद की माया मेघवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के कला संकाय, साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी हो चुका है। कला संकाय में राजसमंद के होनहार विद्यार्थियों ने 98.70 प्रतिशत पासिंग मार्क हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं साइंस के परिणाम में 98.87 प्रतिशत पासिंग मार्क के साथ जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


तीन किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थीं माया
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा (कला संकाय) में माया मेघवाल के 98.40 प्रतिशत अंक मिला है। माया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़गांव की छात्रा है। माया के पिता चौहानों का गुड़ा गांव में पैरा टीचर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गोपी देवी गृहिणी हैं। माया रोजाना अपने गांव चौहानों का गुड़ा से बड़गांव स्कूल तक करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने जाती थी।

'सेल्फ स्टडी से मिली सफलता'
माया ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा बनवाए गए नोट्स को उन्होंने पूरी तरह याद किया। इसके अलावा ऑनलाइन ऐप से भी काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने घर पर सेल्फ स्टडी की और हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें घर पर कुछ समझ में नहीं आता था, तो स्कूल जाकर शिक्षकों से पूछती थीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 12 करोड़ के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, सिलिकोसिस सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर और रेडियोग्राफर गिरफ्तार
विज्ञापन


आईपीएस बनना चाहती हैं माया
माया मेघवाल ने बताया कि वह फिलहाल बीएसटीसी की तैयारी कर रही हैं और आगे चलकर आईपीएस बनने की इच्छा रखती हैं। माया के पिता तोला राम मेघवाल के चार संतान हैं, जिनमें माया दूसरे नंबर की बेटी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें