विशाल बाबा के साथ राधिका मर्चेंट अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में गुरुवार को अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने परिवार के साथ ग्वाल झांकी के दर्शन किए। गुरुवार देर शाम धार्मिक यात्रा के तहत नाथद्वारा पहुँची राधिका मर्चेंट अंबानी एवं मर्चेंट परिवार पिछले दो दिनों से श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है।
मोती महल में विशाल बाबा से लिया आशीर्वाद
शुक्रवार को राधिका मर्चेंट अंबानी ने परिवार सहित ग्वाल झांकी के दर्शन किए तथा मोती महल में तिलकायत पुत्र विशाल बाबा से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विशाल बाबा ने राधिका मर्चेंट को प्रभु श्रीनाथजी की शीतकालीन सेवा व्यवस्था के अंतर्गत राग, भोग एवं श्रृंगार की परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी, पति-पत्नी को 12 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा
अनंत अंबानी को दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही विशाल बाबा ने अनंत अंबानी को प्राप्त ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए राधिका मर्चेंट अंबानी को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर विशाल बाबा द्वारा राधिका मर्चेंट एवं मर्चेंट परिवार का उपन्ना एवं रजाई ओढ़ाकर सम्मान किया गया।