फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में बर्फीली हवा का असर, 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Fri, 09 Jan 2026 07:44 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कोहरा  छंटते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। रिपोर्ट में जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल-
विज्ञापन
ठंड का सितम जारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कोहरा कम होने के बाद बर्फीली हवाओं का असर और तेज हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई जगह सीजन की सबसे सर्द रात रही। सबसे ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेगिस्तानी जिलों में भी कड़ाके की सर्दी का असर दिखा। जैसलमेर में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार को राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 4 जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी का असर बने रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड के चलते 25 जिलों में स्कूलों में अवकाश रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग के साथ-साथ भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर बाद कोहरा छंटा और हल्की धूप निकली। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान करौली में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 12.3, झुंझुनूं में 15.9, चूरू में 15.3, दौसा में 16.2, बीकानेर में 17.5, जैसलमेर में 17.8, अलवर में 17, जयपुर और सीकर में 19 डिग्री तथा सबसे अधिक जालोर में 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कोल्ड वेव के प्रभाव से बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर और अलवर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा और बारां जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं नागौर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 11 जनवरी को जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर में भी घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन


 

जिला क्लास छुट्टी कब तक
जयपुर 1 से 5वीं तक 10 जनवरी
हनुमानगढ़ 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
सीकर 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
श्रीगंगानगर नर्सरी से 8वीं तक 12 जनवरी
बूंदी 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
जालोर प्री प्राइमरी से 5वीं तक 10 जनवरी
झालावाड़ 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
भीलवाड़ा 1 से 5वीं तक 10 जनवरी
टोंक 1 से 5वीं तक 10 जनवरी
भरतपुर 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
नागौर 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
राजसमंद 1 से 5वीं तक 10 जनवरी
पाली 1 से 5वीं तक 10 जनवरी
झुंझुनूं 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
कोटपूतली-बहरोड़ नर्सरी से 8वीं तक 10 जनवरी
धौलपुर 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
सवाई माधोपुर नर्सरी से 8वीं तक 10 जनवरी
कोटा प्री प्राइमरी से 8वीं तक 10 जनवरी
बाड़मेर 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
बीकानेर 1 से 8वीं तक 10 जनवरी
अजमेर प्री-प्राइमरी से 8वीं तक 10 जनवरी
दौसा प्री प्राइमरी से 8वीं तक 9 जनवरी
जैसलमेर नर्सरी से 8वीं तक 10 जनवरी
बालोतरा नर्सरी से 8वीं तक 10 जनवरी
डीग 1 से 8वीं तक 10 जनवरी

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें