Rajsamand: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने शनिवार को अपने राजसमंद दौरे के दौरान खमनोर ब्लॉक के शिशोदा गांव में नवनिर्मित कंकुबाई बाई सोहनलाल धाकड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया।
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शनिवार को अपने एक दिवसीय राजसमंद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने खमनोर ब्लॉक के शिशोदा गांव में हाल ही में निर्मित कंकुबाई बाई सोहनलाल धाकड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर विद्यालय भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राज्यपाल कटारिया के पहुंचने पर उन्हें पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विद्यालय परिसर का अवलोकन करने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में धाकड़ परिवार द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस तीन मंजिला विद्यालय भवन का लोकार्पण 10 मई को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में किया गया था।
करीब 50 हजार वर्गफीट क्षेत्र में फैले इस विद्यालय भवन में 40 से अधिक कक्षाएं हैं। साथ ही विज्ञान, कंप्यूटर जैसी हाईटेक लैब्स की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय का निर्माण स्थानीय भामाशाह मेघराज धाकड़ द्वारा मंगल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कराया गया, जिसमें कुल लागत 15 करोड़ रुपये से अधिक आई है। राज्यपाल के इस दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीणजन, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।