फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: अस्पताल कर्मी की मौत पर फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस पर पथराव, 12 हिरासत में

Sat, 13 Jun 2026 11:00 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

सड़क हादसे में अस्पताल कर्मी की मौत के बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल कर्मी की मौत के बाद मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भीम क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अस्पताल कर्मी की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद बढ़ गया तथा पुलिस पर पथराव की घटना भी हुई। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को डिटेन किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लाखागुड़ा निवासी राजू सिंह पुत्र नारायण सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए तथा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रशासन द्वारा तत्काल मुआवजे पर सहमति नहीं बनने से लोगों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दो ग्रामीणों को पुलिस वाहन में बैठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि बाद में भीम उप प्रधान नारायण सिंह के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें भी पुलिस वाहन में बैठाए जाने की बात सामने आई, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: झालावाड़ में वन विभाग का बड़ा एक्शन; 12 अवैध आरा मशीनें जमींदोज, लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप

आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहनों को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया तथा कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पत्थरबाजी के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को डिटेन किया है। वहीं मृतक का शव देवगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच मांगों को लेकर बातचीत जारी है, फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें