फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: कुंभलगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

Wed, 27 May 2026 11:28 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

कुंभलगढ़ में बुधवार सुबह पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पति का शव घर के बाहर चारपाई पर मिला, जबकि पत्नी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुंभलगढ़ के परावल निवासी कुलदीप सिंह चुंडावत (50) और उनकी पत्नी रेखा कुंवर (45) पिछले पांच वर्षों से कुंभलगढ़ में रह रहे थे। दोनों पिछले दो साल से किराये के मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


मकान मालिक पदम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे रेखा की तबीयत खराब लग रही थी और उन्हें उल्टियां हो रही थीं। बुधवार सुबह नीचे वाले हिस्से से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसी को बुलाकर देखा गया तो कुलदीप मृत अवस्था में मिले। कमरे में जाकर देखने पर रेखा भी बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं, जिनकी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम केलवाड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कुलदीप एक होटल में शेफ का काम करता था। दंपती के दो बेटे हैं, जो फिलहाल रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें