फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजसमंद में बारातियों की बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत; चकनाचूर हुई बस, 37 बाराती हुए घायल

Wed, 16 Apr 2025 09:28 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajsamand News: राजसमंद में बारातियों की बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस की एक साइड चकनाचूर हो गई और 37 बाराती घायल हो गए। जबकि ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक ड्राइवर फंस गया।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद में बुधवार शाम देलवाड़ा थाना सर्कल में नेगड़िया टोल नाके के पास बारात की बस को ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में 37 बाराती घायल हुए, जिसमें पांच गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद लोगों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaisalmer: विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले आरोपी तांत्रिक को आजीवन कारावास, बाड़मेर में फंसाता था महिलाओं को
 
वहीं, इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह से फंस गया। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह कार को बचाने के चक्कर में ट्रक के गलत साइड में जाकर बारात की बस से भिड़ जाना बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। जहां मौके पर मौजूद लोगों ने बस से बारातियों को बाहर निकाला। वहीं, इस दौरान देलवाड़ा पुलिस भी मय जाब्ता मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस की एक साइड चकनाचूर हो गई, जबकि ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से फंस गया, जिसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, बारात की बस उदयपुर से तारखेडा खंडेल चौराहे के पास जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें- धींगा गवर मेला: जोधपुर में ऐतिहासिक मेला आज से; पुरुषों और डीजे पर बैन, महिलाओं से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें