फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाने वाले की बेटी ने केबीसी में जीते 12 लाख

Sat, 07 Sep 2013 04:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा कहीं भी हो सकती है इस पर किसी का एकाधिकार नहीं, यह साबित करती हैं राजस्थान की रहने वालीं रजनी राजपूत।
विज्ञापन


छात्रा रजनी राजपूत ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देते हुए 12.50 लाख रुपए जीते हैं।

रजनी बीकानेर में रहती हैं और एक मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता एक चाय की दुकान चलाते हैं। रजनी इस समय बीएड कर रही हैं।

रजनी ने सोनी टीवी पर आने वाले क्विज शो 'कौन बनेगा महाकरोड़पति' (केबीएमसी) में हिस्सा लिया और वहां से 12.50 लाख रुपए जीतकर घर लौटीं।

केबीएमसी पर रजनी की जीत का यह एपिसोड सात और आठ सितंबर को प्रसारित होने वाला है।

इस जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उनके जीतने की चर्चा है। रजनी की तरह अपनी बेटी की इस उपलब्धि से रजनी के पिता की खुशी का भी ठिकाना नहीं है और वह अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


रजनी ने शो के दौरान एक सवाल के जवाब के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल भी किया था। तब अमिताभ बच्चन ने उनके घर पर फोन किया तो घरवाले उनकी आवाज सुनकर हैरान रह गए और काफी खुशी हुए।
विज्ञापन


रजनी के परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। स्कूल और कॉलेजों में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

अपनी जीत पर रजनी का कहना है कि उनका सपना पूरा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें