फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: रामदेवरा में परिवर्तन यात्रा को लेकर बांटे पीले चावल; चार सितंबर को राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत

Fri, 01 Sep 2023 11:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

भाजपा नेताओं ने परिवर्तन यात्रा को लेकर जनसंपर्क किया। पार्टी के झंडे, दुपट्टे और कमल का चिह्न वितरण कर सभी को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
लोगों के बीच पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामदेवरा भारतीय जनता पार्टी के ने चार सितंबर से धार्मिक स्थली रामदेवरा से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर आज भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के ग्रामीण लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया और लोगों को यात्रा में आने का न्योता दिया।

विज्ञापन


तीर्थस्थल रुणिचा धाम से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर आज पोकरण के पूर्व विधायक और रामदेवरा मंडल के प्रभारी शैतान सिंह राठौड़, रामदेवरा मंडल अध्यक्ष उम्मे सिंह एका और अन्य नेताओं ने रामदेवरा मंडल के शक्ति केंद्र लवा, मोराणी, डिडाणिया, एका ग्राम पंचायत का दौरा कर परिवर्तन यात्रा को लेकर जनसंपर्क किया। 

इस यात्रा को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पोकरण के पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़ ने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर परिवर्तन यात्रा को सफल बनाए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को पीले चावल बांटकर यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के झंडे, दुपट्टे और कमल का चिह्न वितरण कर सभी को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल महामंत्री मूलचंद पालीवाल, शक्ति केंद्र संयोजक चिरंजीलाल पालीवाल, मंडल मंत्री लालराम, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष देवाराम कुमावत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सिंह भाटी, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष मनोहरराम मेघवाल, माणकलाल मोराणी, मूलाराम कुमावत, लालचंद पालीवाल, गजेंद्र सिंह, एका बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सागीदास, मांगीलाल पालीवाल, मोहनलाल भूतड़ा, भंवर सिंह, शैतान सिंह, लखसिंह, दलपत मिस्त्री, तुलछसिंह, इंदर सिंह चंपावत, राजूसिंह, गोमदराम, कमुखा, सिकन्दर खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें