रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल राजस्थान आएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा सोमवार चार सितंबर से रामदेवरा धार्मिक स्थल से शुरू होगी। इसे लेकर जैसलमेर के पोकरण में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रामदेवरा से शुरू होने वाली इस यात्रा की शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त बंदोबस्त किए जाए रहे हैं।
ये है राजनाथ सिंह का कार्यक्रम
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सुबह 9: 45 बजे रवाना होकर 11:10 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे
- सुबह 11: 15 बजे पर जैसलमेर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11: 35 बजे पर रामदेवरा हेलीपेड पर उतरेंगे
- सुबह 11 :45 बजे लोकदेवता बाबा रामदेवरा के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे
- दोपहर 12:10 बजे रामदेवरा मंदिर के पास बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शिरकत कर आम सभा को संबोधित करेंगे
- सभा के बाद दोपहर 1:25 बजे रामदेवरा हेलीपैड से जैसलमेर के लिए होंगे रवाना, इसके बाद 1: 45 बजे हेलिकॉप्टर से जैसलमेर पहुचेंगे
- दोपहर 1:50 बजे जैसलमेर एयरफील्ड से विशेष वायुयान से उदयपुर के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- दोपहर 2:55 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के नीमच जाएंगे
अमित शाह ने दूसरी परिवर्तन यात्रा का किया शुभारंभ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। शाह ने प्रदेश के डूंगरपुर जिले में सभा को संबोधित किया और बेणेश्वर धाम से भाजपा की दूसरी 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि जब परिवर्तन यात्रा समाप्त होगी, तब तक गहलोत सरकार की रवानगी तय हो चुकी होगी। इस सरकार के जाने का फैसला हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत क्या करें, उनका नेतृत्व ही ऐसा है। कांग्रेस नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। सनातन धर्म पर ये जितना बोलेंगे, उतना कम होते जाएंगे। 2014 और 2019 में कम हुए, 2024 में दूरबीन लेकर भी नहीं दिखाई देंगे।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...