फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवती की जासूसी के आरोप गलत'

Wed, 20 Nov 2013 06:24 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुजरात में एक युवती की जासूसी कराने और मुजफ्फरनगर दंगों में भाजपा विधायकों के हाथ होने के कांग्रेस के आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवती के पिता के लिखे पत्र में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। युवती के पिता ने अपने पत्र को सार्वजनिक करते हुए सारी बातों का खुलासा किया है।

साथ ही उन्होंने मानवाधिकार आयोग को भेजे गए पत्र और ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले में हमारे परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आई हैं।

इसी के साथ राजनाथ सिंह ने मुजफ्फर नगर हिंसा के लिए यूपी की सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में सौ से अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं।
विज्ञापन


हिंसा के लिए सभी दल जिम्मेदार
पिछले डेढ़ साल में तनाव तथा हिंसा की इन घटनाओं के लिए भाजपा को छोड़कर सभी दल बराबर जिम्मेदार हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार को आर्थिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, पड़ोसी देशों से संबंध सहित सभी मोर्चों पर विफल बताया।

उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटा और चालू खाता घाटा बढ़ता जा रहा है। विदेशी ऋण बढऩे से ऐसा हो रहा है कि रुपए की कीमत ही घटती जा रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में तीसरी बार सत्ता में आएगी तथा राजस्थान और दिल्ली में भी सरकार बनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें