फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ससुराल के लोग बने हैवान, संतान नहीं होने पर देवर के साथ संबंध बनाने को कहा, नहीं मानने पर प्राइवेट पार्ट में डाला चाकू

Thu, 19 Aug 2021 02:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां शादी के छह साल बाद संतान नहीं होने पर महिला को देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां शादी के छह साल बाद संतान नहीं होने पर महिला को देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा गया। इससे इनकार करने पर देवर ने जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल दिया।

विज्ञापन


इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि उसकी छह साल पहले शादी हुई थी लेकिन कोई संतान नहीं होने की वजह से ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे थे और देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। उसने बताया कि जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो देवर ने रात के समय जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया और इनकार करने पर उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल दिया।

महिला के मुताबिक प्रताड़ना से बचने के लिए वह कुछ दिन मायके में भी रही, फिर वापस ससुराल आ गई। यहां आने पर उसपर जुल्म और बढ़ने लगा। उसने कहा कि एक दिन पहले ही रात के समय मैं कमरे में सोई थी लेकिन अचानक देवर आ गया और वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने कहा कि वह किसी तरीके से भाग कर अपने भाई के पास पहुंची और फिर अपनी आपबीती पुलिस अधीक्षक को सुनाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें