फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: फिर तीखे हुए सूर्य के तेवर, इन जिलों में लू चलने का अलर्ट

Mon, 25 Apr 2022 10:45 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राहत के बाद एक बार फिर गर्मी लोगों को सताने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वहीं 26 अप्रैल से फिर से कई जिलों में लू चलने का चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को भरतपुर, झुंझुनू, धौलपुर और श्रीगंगानगर में लू चलने की संभावना है। वहीं 27 अप्रैल को धौलपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, बाड़मेर, चूरू, पाली, बीकानेर और जालोर में भी लू चलेगी। 


पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा सबसे अधिक गर्म रहा। बांसवाड़ा का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है। 

 
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अजमेर  41.0  26.1 
बांसवाड़ा 41.0  20.7
अलवर 40.2    23.6
जयपुर 40.9     26.5
पिलानी 41.3       22.9
सीकर  39.0        20
कोटा 42.2 27.1
बूंदी  43.0           24.6
चित्तौड़गढ़ 40.5         22.8
बूंदी  43.0          24.6
बाड़मेर   44  28.4
जैसलमेर  43  27.4    
जोधपुर 42  26.4
फलौदी  43 28.4
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें