फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, 2 से 4 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

Sun, 01 Jun 2025 08:24 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। कल से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से 2 से 4 जून के बीच तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की गतिविधियां भी दर्ज होंगी।
 
विज्ञापन
बारिश को लेकर अलर्ट जारी - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 2 जून से 4 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दोपहर के बाद 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चल सकते हैं।
विज्ञापन


बारिश और आंधी से प्रदेश में मौसम रहेगा ठंडा
मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी और तेज आंधी भी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मई महीने में जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब कई शहरों में यह 40 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  नकली खाद के खिलाफ कार्रवाई करने ब्यावर पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल, फैक्टरी में क्या मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर संभाग में भी दर्ज हुई बारिश
शनिवार को जयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के तापमान में गिरावट बनी रहेगी और हीट वेव की स्थिति से भी आराम मिलेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के नीचे रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर गंगानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 38.6, भीलवाड़ा 38.8, वनस्थली 39.6,  अलवर में 39.5, जयपुर में 40.2, पिलानी में 40.7, सीकर 38.5, कोटा में 42, बाड़मेर में 40.9, जैसलमेर में 42.7, जोधपुर में 40.2,  चूरू में 43.6, तथा बीकानेर में 42.5 व  फतेहपुर में 40.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें