राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन गर्मी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवा का दवाब बनने से प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के पारे में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रविवार को जयपुरवासी तीखी धूप और गर्मी से परेशान रहे। पिछले 24 घंटे में जयपुर के दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा का दर्ज किया गया है। बांसवाड़ा में तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया है। उसके बाद फलौदी का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।