राजस्थान वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में दो दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे अधिक तापमान चूरू और जालोर का दर्ज किया गया है।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 39.5 | 26.6 |
| भीलवाड़ा | 40.5 | 24.3 |
| वनस्थली | 42.2 | 22.9 |
| अलवर | 41.0 | 23.4 |
| जयपुर | 40.4 | 25.3 |
| पिलानी | 41.1 | 24.2 |
| सीकर | 39.2 | 24 |
| कोटा | 42.2 | 27.1 |
| बूंदी | 41.6 | 24.4 |
| चित्तौड़गढ़ | 40.6 | 23.4 |
| बाड़मेर | 41.1 | 28.8 |
| चूरू | 41.7 | 25.4 |