फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज भी बरसेंगी फुहारें, लोहावट में 135 एमएम बारिश दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल

Thu, 28 Jul 2022 01:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर सहित कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार सुबह जोधपुर शहर में 73.11 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का मानना है कि राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में आने वाले कुछ दिनों में कमी दर्ज की जाएगी। केवल हल्की बारिश ही देखने को मिलेगी। वहीं जोधपुर में गुरुवार से ही बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। 29-30 जुलाई को जोधपुर में आंशिक बादल छाए रहने और मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर और बारां जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।


गुरुवार सुबह आठ बजे तक बारिश के अनुसार जोधपुर शहर में 73.11 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा लोहावट, जोधपुर में 135 एमएम (अतिभारी बारिश) दर्ज की गई। भोपालगढ़ और फलोदी में 66 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें