फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: 17 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चली हवा, जानें कैसा रहेगा

Tue, 06 Jun 2023 07:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया आज 6 जून को पंजाब और पाकिस्तान से लगते हुए क्षेत्र में आसमान पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और आंधी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के 17 जिलों में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई जिलों में आंधी तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में आज शाम करीब 5 बजे बादल जमकर बरसे। इससे पहले जयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभागों में धूल भरी हवाएं चली। दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटा खाया और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


राजस्थान में आंधी और बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। पिछले दो दिन से जारी तेज गर्मी और धूप से लोगों को फिर से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है। 

मौसम विभाग ने 17 जिलों- श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, करौली, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, नागौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मीडियम बारिश होने, आसमान से बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। लेकिन मौसम विभाग ने यह अलर्ट आंधी और बारिश का दौर शुरू होने के बाद जारी किया।
विज्ञापन


साइक्लोनिक सरकुलेशन से हो रही आंधी-बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया आज 6 जून को पंजाब और पाकिस्तान से लगते हुए क्षेत्र में आसमान पर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, अजमेर जयपुर संभाग में तूफान, तेज अंधड़, बारिश होने की प्रबल संभावना है। 

इसके अलावा 7 और 8 जून को भी राजस्थान के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी भागों में भी कहीं-कहीं पर तेज बादल गरजने और अंदर की परिस्थितियां बनी रहेंगी। राजस्थान के अधिकांश जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में दक्षिणी राजस्थान के हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें