राजस्थान से मानसून की विदाई अंतिम दौर में है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि छह अक्टूबर के बाद उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब अंतिम दौर में है। प्रदेश के बचे हिस्सों से भी अगले 48 घंटे में मानसून लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
आज दो अक्टूबर को राजस्थान में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए बारिश या खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है। अगले कुछ दिनों में भी तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुष्क रहेगा मौसम
6 अक्टूबर के बाद फिर बारिश का दौर?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अक्टूबर के बाद उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 7 और 8 अक्टूबर को उत्तरी तथा पूर्वी जिलों में बिखरी बारिश की संभावना जताई गई है।इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौजूदा IMD चेतावनी में 8 अक्टूबर तक राजस्थान के दोनों मौसम उपखंडों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।
इस बार सामान्य से कम बारिश
दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक
मानसून की विदाई के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिलानी और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दूसरी ओर उदयपुर, सिरोही और माउंट आबू जैसे इलाकों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
जयपुर में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। यानी आने वाले दिनों में राजस्थान में दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का असर देखने को मिल सकता है।