फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: 48 घंटे आंधी-बारिश, फिर लौटेगी भीषण हीटवेव

Fri, 15 May 2026 07:04 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले 48 घंटे आंधी-बारिश और मेघगर्जन का असर रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 17 मई के बाद फिर से तेज गर्मी और हीटवेव का दौर लौटने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
जैसलमेर में धूलभरी आंधी-लू का कहर - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी और बदलते मौसम का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बूंदाबांदी और मेघगर्जन का असर देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहेगी। 17 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान में फिर से तीव्र हीटवेव का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में 14 और 15 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ कई इलाकों में हल्की बारिश और मेघगर्जन होने के आसार हैं।

वहीं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 17 मई के बाद यहां भी लू का असर बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढें- Rajasthan: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 20 जिलों में छापेमारी; 60 संदिग्धों से की पूछताछ

गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा, जबकि जयपुर, अलवर और सीकर समेत कई जिलों में शाम के समय तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर में बारिश के बाद तापमान करीब 5 से 6 डिग्री तक गिर गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन के समय तेज गर्मी और लू बनी रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में शाम के समय मौसम अचानक बदल सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें